
पालघर में वहशी बने दो बेटे, बुजुर्ग मां-बाप को मारपीट कर घर से निकाला, FIR दर्ज
AajTak
इस मामले में पहले भी आए दिन आरोपी बेटे अपने बूढ़े मां-बाप के साथ बदसलूकी करते रहते थे. अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है. सोमवार को पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 70 वर्षीय दंपत्ति को उनके दो बेटों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया. इससे पहले भी आए दिन आरोपी बेटे अपने बूढ़े मां-बाप के साथ बदसलूकी करते रहते थे. अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है. सोमवार को पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई.
पालघर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों बेटों और उनकी पत्नियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस अफसर ने पीटीआई को बताया कि 70 वर्षीय पीड़ितों पर 16 जून को वसई के पाटिल अली इलाके में आरोपियों ने बार-बार हमला किया और मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति के पास जाने के लिए कोई जगह नहीं थी और उन्हें एक स्थानीय एनजीओ के स्वयंसेवक ने अस्थायी आश्रय प्रदान किया है. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन मामले की जांच की जा रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












