
पार्सल के जरिए 97 तलवारों की होम डिलीवरी देख पुलिस भी रह गई दंग और फिर...
AajTak
कूरियर से 100 से ज्यादा हथियारों की डिलीवरी देखकर महाराष्ट्र पुलिस भी हैरान रह गई. यह घटना पिंपरी चिंचवड़ की है जहां एक कूरियर कंपनी को दो बॉक्स संदिग्ध लगे तो उन्होंने उसकी जांच की. शक बढ़ने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और जब पुलिस की मौजूदगी में उसे खोला गया तो उसमें से 97 तलवार समेत अन्य हथियार बरामद किए गए.
लोग अपनी सुविधा के लिए घर बैठे ऑनलाइन जरूरत के सभी सामान मंगवाते हैं लेकिन एक शख्स ने जो मंगवाया वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल महाराष्ट्र में कूरियर कंपनी में आए 3 अलग-अलग पार्सल के भीतर से 97 तलवारें, 2 कुकरी, और 9 मयान मिले हैं जिसके बाद पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
जानकारी के मुताबिक DTDC नामक कूरियर कंपनी में कर्मचारियों को दो बॉक्स पर शक हुआ. उन्होंने इसकी जानकारी कंपनी के रीजनल मैनेजर रंजीत कुमार सिंह को दी जिसके बाद मैनेजर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जब दोनों संदिग्ध बॉक्स की स्कैनिंग की गई तो शक बढ़ने पर बॉक्स को खोलने का फैसला लिया गया.
दोनों बॉक्स के खुलते ही पुलिस का सिर चकरा गया क्योंकि इन दोनों बॉक्स में 92 तलवार, 2 कुकरी, और 9 मयान बरामद की गई. इसके बाद कूरियर भेजने वाले उमेश सुध (40 ग्रीन एवेन्यू, अमृतसर, पंजाब) और पार्सल की डिलीवरी लेने वाले अनिल होन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला है.
पुलिस के मुताबिक एक बोरी के भीतर लपेटी हुई 5 अन्य तलवारें भी पुलिस टीम के हाथ लगी है जो मनिंदर खालसा फोर्स के द्वारा अमृतसर के रहने वाले आकाश पाटिल के पते पर भेजी गई थी.
इन तलवारों को अवैध तरीके से खरीदने और बेचने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ अब पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











