
'पार्टी, पुरुष दोस्त अलाउड नहीं', घर ढूंढ रही महिला और ब्रोकर की बातचीत हुई वायरल
AajTak
रेंट पर घर ढूंढना, बैचलर्स के लिए जंग होता है. ऐसे में उन्हें मकान मालिक की तमाम शर्तें माननी पड़ती हैं, वहीं ब्रोकर से भी जूझना पड़ता है. रेंट पर घर ढूंढ रही एक ऐसी ही महिला की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ब्रोकर ने कहा था कि नया घर है, लेकिन पार्टी-पुरुष दोस्त अलाउड नहीं हैं.
बेंगलुरु (Bengaluru) में रेंट पर घर ढूंढ रही महिला और ब्रोकर के बीच हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है. महिला ने खुद ट्विटर पर व्हाट्सएप पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया था. असल में ब्रोकर ने महिला से कहा कि रेंट वाले घर में पार्टी करने की और पुरुष दोस्तों के आने की अनुमति नहीं होगी.
वहीं, महिला ने ब्रोकर को जवाब दिया कि ऐसे कंट्रोलिंग मकान मालिक वाला घर उसे नहीं चाहिए. महिला ने बताया कि हरेक ब्रोकर उनसे यही पूछता है कि क्या वह शादीशुदा हैं, क्योंकि शादीशुदा लोग बहुत ही बोरिंग लाइफ जीते हैं, ऐसे में उन्हें घर लेना चाहिए. अब कल से मैं बेंगलुरु में शादीशुदा बनकर घर ढूंढूंगी. मेरा पति एक घोस्ट होगा. वह इस बात को सुनिश्चित करेगा कि कोई पार्टी ना हो...और कोई पुरुष मित्र घर में ना आए.
वहीं, महिला ने ब्रोकर से पूछा कि क्या दो महिलाएं घर में रह सकती हैं? इस पर ब्रोकर ने कहा कि वह मकान मालिक से चेक करके यह बात बताएगा. इसके तुरंत बाद ब्रोकर महिला से पूछता है क्या वह पार्टी करती हैं? उसके पास 2 बीएचके नया फ्लैट भी है, लेकिन वहां पार्टी नहीं हो सकती है और पुरुष मित्र भी नहीं आ सकते हैं... क्या वह इस बात पर सहमत है?
इस पर महिला ने ब्रोकर को जवाब देते हुए लिखा, 'सर, हम ऐसे मकान मालिक नहीं चाहते हैं जो बहुत ज्यादा चीजें कंट्रोल करने की कोशिश करें.'
वहीं, कई अन्य ट्विटर यूजर्स ने भी अपनी आपबीती शेयर की. ट्विटर यूजर @malagali_somu ने लिखा, एक मकान मालिक ने तो हाल में उनसे उनके जाति तक पूछ ली थी.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











