
पार्क का गेट गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, दोस्त के साथ गया था खेलने
AajTak
बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में अपने दोस्त के साथ खेलने गए 11 वर्षीय बच्चे की पार्क का गेट गिरने से मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि यह घटना आज शाम करीब 4 बजे की है. पार्क का जो लोहे का गेट गिरा है, वह 7 फीट से भी ज्यादा ऊंचा है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में अपने दोस्त के साथ खेलने गए 11 वर्षीय बच्चे की पार्क का गेट गिरने से मौत हो गई. इस घटना में 11 वर्षीय बच्चे का दोस्त बाल-बाल बच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
घटना राजा शंकर पार्क (कुल्ला पार्क) में हुई. जानकारी के अनुसार, विवेकानंद ब्लॉक झुग्गी बस्ती में रहने वाले विजय पवार का 11 वर्षीय बेटा निरंजन अपने दोस्त के साथ साइकिल से राजा शंकर पार्क में खेलने गया था. इस दौरान जब निरंजन पार्क का गेट खोलने की कोशिश कर रहा था, तो गेट उसके शरीर पर गिर गया.
ये भी पढ़ें- फ्रिज में महिला की लाश, शरीर के 30 टुकड़े...श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड
रविवार शाम करीब 4 बजे की है घटना
इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि यह घटना आज शाम करीब 4 बजे की है. पार्क का जो लोहे का गेट गिरा है, वह 7 फीट से भी ज्यादा ऊंचा है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मामले में पुलिस ने कही ये बात

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










