
पार्किंग में खड़ी BMW कार के पास लगाई बाइक, शीशा तोड़ा और ले उड़े 13 लाख रुपये; Video
AajTak
बेंगलुरु के सरजापुर में दो युवकों ने पार्किंग में खड़ी कार के पास अपनी बाइक खड़ी की. इसके बाद एक बाइक सवार उतरा और उसने BMW X5 कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखे 13 लाख रुपये उठा लिए.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चोरों ने कार में रखे 13 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की ये घटना सरजापुर में हुई. यहां एक BMW कार पार्किंग में खड़ी थी. तभी बाइक सवार पर दो युवक आए और उन्होंने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे 13 लाख रुपये चुरा लिए. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है. कार सोमपुरा में सब रजिस्ट्रार दफ्तर के पास खड़ी थी. सरजापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि दो युवकों ने पार्किंग में खड़ी कार के पास अपनी बाइक खड़ी की. इसके बाद एक बाइक सवार उतरा और उसने BMW X5 कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखे 13 लाख रुपये उठा लिए और वहां से फरार हो गए.
कार बेंगलुरु के अनेकल तालुक के रहने वाले बाबू की बताई जा रही है. पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











