
पार्किंग फाइन, हाई स्पीड चालान... छोटी-मोटी वजहों के चलते US में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा रद्द, 50 फीसदी भारतीय छात्र
AajTak
रिपोर्ट बताती है कि वीजा रद्द होने से सबसे ज्यादा नुकसान उन छात्रों को हुआ है जो OPT (Optional Practical Training) पर हैं. SEVIS रिकॉर्ड के बंद हो जाने से वे काम जारी नहीं रख सकते. जो छात्र अब तक पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए स्थिति थोड़ी आसान होती है, लेकिन ग्रेजुएशन कर चुके छात्रों के लिए वापस स्थिति बहाल करवाना मुश्किल हो जाता है.
अमेरिकन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन (AILA) की एक नई रिपोर्ट में अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा रद्द किए जाने के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई गई है. रिपोर्ट के अनुसार, इन मामलों में भारतीय छात्र लगभग 50% हिस्सेदारी के साथ सबसे अधिक प्रभावित हैं.
प्रभावित लोगों में 50 फीसदी भारतीय नागरिक
AILA की 17 अप्रैल को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 327 मामले सामने आए हैं, जिनमें वीजा रद्द किए गए या छात्रों के SEVIS (Student and Exchange Visitor Information System) रिकॉर्ड बंद कर दिए गए. ये आंकड़े छात्रों, वकीलों और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित हैं. इन 327 मामलों में लगभग आधा हिस्सा भारतीय नागरिकों का है, जबकि 14% छात्र चीनी हैं. इसके अलावा दक्षिण कोरिया, नेपाल और बांग्लादेश के छात्र भी प्रभावित हुए हैं.
छोटी-मोटी पुलिस मुठभेड़ों के चलते वीजा रद्द
रिपोर्ट बताती है कि वीजा रद्द होने से सबसे ज्यादा नुकसान उन छात्रों को हुआ है जो OPT (Optional Practical Training) पर हैं. SEVIS रिकॉर्ड के बंद हो जाने से वे काम जारी नहीं रख सकते. जो छात्र अब तक पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए स्थिति थोड़ी आसान होती है, लेकिन ग्रेजुएशन कर चुके छात्रों के लिए वापस स्थिति बहाल करवाना मुश्किल हो जाता है.
इन मामलों में जो वजहें सामने आई हैं, वे हैरान करने वाली हैं. छात्रों के वीजा छोटी-मोटी पुलिस मुठभेड़ों के बाद रद्द कर दिए गए, जैसे कि पार्किंग फाइन या तेज स्पीड में गाड़ी चलाने पर जुर्माना. इनमें से ज्यादातर मामलों में छात्रों पर कोई आरोप नहीं लगा या मामला खत्म कर दिया गया. केवल दो मामलों में राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी बात सामने आई है.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





