
पारिवारिक आय, बिजली खपत और जमीन... कैसे परिवार की महिला मुखिया को 1000 रुपये देगी तमिलनाडु सरकार
AajTak
तमिलनाडु सरकार राज्य में हर परिवार की महिला मुखिया को 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने जा रही है. इसके लिए योजना की पात्र महिलाओं के लिए क्राइटेरिया तय किया गया है. योजना की पात्रता के लिए महिलाओं की वार्षिक पारिवारिक आय, मासिक बिजली खपत और संपत्ति के तौर पर मौजूद भूमि को आधार बनाया गया है.
तमिलनाडु सरकार अपने चुनावी वादे के मुताबिक, परिवार की महिला मुखिया को अतिरिक्त वित्तीय सहायता दिए जाने की अपनी योजना पर जुट गई है. सीएम एमके स्टालिन ने शुक्रवार को इस योजना पर सुझावों और इस पर ठीक से काम किए जाने के लिए जिला कलेक्टरों की बैठक ली. इसके साथ ही योजना के लिए पात्र महिलाओं के लिए क्राइटेरिया की भी लिस्ट तैयार की गई है. इस योजना के तहत परिवार के महिला मुखिया को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दिए जाने का ऐलान किया गया है.
सीएम एमके स्टालिन ने की बैठक मुख्यमंत्री स्टालिन ने योजना के ठीक से संचालित होने के संबंध में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ पहली बैठक की. उन्होंने कहा कि 'यह तमिलनाडु में लागू होने वाली एक बड़ी योजना है. एक करोड़ लाभार्थियों के लक्ष्य वाली इस योजना के लिए 1.5 करोड़ आवेदन प्राप्त हो सकते हैं. इसलिए, जिलाधिकारियों को लाभार्थियों की पहचान करने में पूरा ध्यान रखना चाहिए.' उन्होंने कहा कि, योजना इच्छित लाभार्थियों तक पहुंचे और कोई भी पात्र छूट न जाए.
योजना को दिया गया है यह नाम समीक्षा बैठक को ऑनलाइन से संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा, ‘‘यह हमारे कलैग्नार का जन्म शताब्दी वर्ष है, इसलिए वित्तीय सहायता योजना का नाम ‘कलैग्नार मगलिर उरीमई थोगई थिट्टम’ रखा गया है. यह योजना 15 सितंबर को लॉन्च की जाएगी, जो डीएमके के संस्थापक और द्रविड़ आइकन सीएन अन्नादुरई की जयंती है. सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, केवल 21 वर्ष से अधिक उम्र (15 सितंबर 2002 से पहले जन्मी) की महिलाएं ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं.
योजना के लिए तय की गई है ऐसी आर्थिक पात्रता
1. पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए.
2. परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक गीली भूमि/10 एकड़ सूखी भूमि नहीं होनी चाहिए.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









