
पारस छाबड़ा संग नए म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी माहिरा शर्मा, इस दिन होगा रिलीज
AajTak
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. बिग बॉस 14 कि खास जोड़ी पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को काफी पसंद किया जाता है. दोनों की दोस्ती भी लोगों को काफी पसंद आती है. आपको बता दें अब दोनों नए म्यूजिक वीडियो 'रंग लगेया' में नजर आने वाले हैं.
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. बिग बॉस 14 कि खास जोड़ी पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को काफी पसंद किया जाता है. दोनों की दोस्ती भी लोगों को काफी पसंद आती है. शो के बाद भी पारस और माहिरा के कई म्यूजिक वीडियो साथ में आए, जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री को पसंद किया गया. अब एक बार फिर से दोनों का एक नया म्यूजिक वीडियो ‘रंग लगेया' 17 मार्च को रिलीज होने जा रहा है. सारेगाामा ने गाने का ऑफिशियल पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. पोस्टर में दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी लुभा रहा है. नए म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर इस बात की जानकारी खुद पारस ने भी दी है. पारस ने गाने का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दोनों का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस दोनों को एक बार फिर साथ देखने के लिए काफी बेचैन दिखाई दे रहे हैं. उनके इस पोस्ट पर फैंस अपने लाइक्स और कमेंट्स द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं, साथ में अपनी प्रतिक्रियां भी.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











