
पायलट गुट के विधायक का आरोप- विधायकों के फोन टैप करा रही गहलोत सरकार
AajTak
राजस्थान कांग्रेस में पायलट गुट के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोलंकी ने कहा कि कई अधिकारियों ने बताया है कि विधायकों के फोन टेप हो रहे हैं और कई विधायकों को ट्रैप करने की भी कोशिश हो रही है.
राजस्थान कांग्रेस में पायलट गुट के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोलंकी ने कहा कि कई अधिकारियों ने बताया है कि विधायकों के फोन टेप हो रहे हैं और कई विधायकों को ट्रैप करने की भी कोशिश हो रही है. बयान में सोलंकी ने कहा, कुछ विधायकों ने आकर मुझसे कहा था उनके फोन टेप हो रहे हैं. मेरा कोई फोन टेप नहीं हो रहा, न मुझे जानकारी है. मीडिया कर्मियों ने मुझसे फोन टैपिंग को लेकर सवाल पूछा था तो मैंने कहा -चर्चाएं तो अलग अलग मेरे पास भी आती रहती हैं. लेकिन अगर कोई फोन टेप होता है तो उसका पता भी नहीं लगता. मुझे तो आभास नहीं हुआ कि मेरा फोन टेप हो रहा है. इस मामले पर राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा है कि राज्य सरकार फोन टैपिंग और जासूसी कर रही है तो मुख्यमंत्री उन विधायकों के नाम उजागर करें जिनकी फोन टैपिंग हो रही है. विधायकों की फोन टैपिंग हो रही तो उसके लिए दोषी सीधे-सीधे मुख्यमंत्री व गृहमंत्री होते हैं, जनता की अदालत में उन्हें जवाब देना पड़ेगा.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









