
पानी में बह गया जनता का पैसा! बिहार के उन 6 पुलों की कहानी जो बनने से पहले ही हो गए धराशायी
AajTak
बिहार में बीते दो सालों में 6 पुल गिर चुके हैं जिससे जनता के टैक्स का करोड़ों रुपये पानी में बह गया. राज्य में कई पुल तो ऐसे हैं जो निर्माण के दौरान ही दो बार धराशायी हो चुके हैं. ताजा मामला सुपौल का है जहां कोशी नदी पर बन रहा करीब 10 किलोमीटर लंबा पुल निर्माण के दौरान ही जमींदोज हो गया. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई.
बिहार के सुपौल में शुक्रवार तड़के एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर जाने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा मधुबनी के भेजा और सुपौल जिले के बकौर के बीच कोशी नदी पर 10.2 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा था जिसका एक हिस्सा ढह गया.
इस पुल में 171 खंभे हैं और खंभा नंबर 153 और 154 के बीच का हिस्सा टूट गया है. सड़क निर्माण विभाग संभालने वाले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की है. हालांकि बिहार में यह पहला मामला नहीं है जिसमें कोई पुल निर्माण के दौरान ही जमींदोज हो गया. बीते एक साल में बिहार में पुल गिरने की लंबी फेहरिस्त है.
4 जून 2023 को गिरा था खगड़िया में बन रहा पुल
बीते साल 4 जून को खगड़िया के अगुवानी गंगा घाट पर निर्माणाधीन पुल तीन पाया समेत पूरा सेगमेंट गंगा में समा गया था. इस पुल के गिरने के लिए घटिया सामग्री के इस्तेमाल और पुल के डिजाइन में गलती को जिम्मेदार बताया था. इस पुलिस की लागत 1700 करोड़ रुपये थी. नीतीश कुमार ने इस मामले में जांच के आदेश भी दिए थे. यह पुल निर्माण के दौरान ही साल 2022 में भी गिर गया था जिसके बाद इसके डिजाइन को तैयार करने वाली फर्म को जिम्मेदार ठहराया गया था.
19 फरवरी को पटना में भी गिरा था पुल
खगड़िया हादसे से पहले बीते साल फरवरी महीने में राजधानी पटना में बना रहा एक निर्माणाधीन पुल भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था. बिहटा-सरमेरा फोर लेन मार्ग पर रुस्तमंगज गांव में बन रहा एक पुल भरभरा कर गिर गया था. इस पुल को बनाने में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










