
पानी में नहाते दिखा दुर्लभ सफेद हिरण, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
ट्विटर पर सफेद हिरण का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को स्वीडन का बताया जा रहा है. कई लोग इसे बेहद खूबसूरत हिरण कह रहे हैं. वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं. इस वीडियो पर काफी यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है. सफेद हिरण को काफी दुर्लभ माना जाता है.
सफेद हिरण (White Moose) का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है. यह पानी से गुजरता दिख रहा है. वीडियो को अब तक 1 करोड़ 30 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो स्वीडन का है. वीडियो पुराना है, लेकिन ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद फिर से चर्चा में आ गया है.
White Moose की आबादी दुनिया में काफी कम है. ट्विटर पर इसे गैब्रिएल कोर्नो (Gabriele Corno) नाम के यूजर ने शेयर किया. उन्होंने लिखा कि White Moose का यह वीडियो स्वीडन के वार्मलैंड काउंटी का है. इस वीडियो को हैंस नीलसन (Hans Nilsson) नाम के शख्स ने रिकॉर्ड किया था.
वीडियो वायरल होने के बाद हैंस नीलसन ने 'Storyful' को बताया कि यह वीडियो उन्होंने 5-6 साल पहले रिकॉर्ड किया था. नीलसन ने बताया कि वह प्रकृति प्रेमी हैं. उन्होंने स्वीडन के स्वैरिए रेडियो (Sveriges Radio) से कहा कि White Moose को देखना ठीक वैसा ही था जैसे कि अफ्रीका में तेंदुआ को देखना.
White Moose काफी दुर्लभ जानवर है. नीलसन ने स्थानीय रिपोर्टर्स को बताया कि पश्चिमी वार्मलैंड में 50 White Moose रह गए हैं.
ज्यादा तापमान पसंद नहीं करता है White Moose स्वीडन के अलावा यह कनाडा, अमेरिका के अलास्का में भी पाया जाता है. वैसे यह जानवर एक खास तापमान में रहना पसंद करता है, अगर 50 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर तापमान हो जाए तो वह इस जानवर के लिए मुफीद नहीं होता.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












