
पानी में डूबते घायल जैगुआर को बचाने उतरी सेना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये रेस्क्यू!
AajTak
एक घायल जैगुआर के रेस्क्यू का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना ब्राजील की बताई जा रही है, जहां नदी में एक घायल जैगुआर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था, तभी कुछ रेस्क्यूकर्मी वहां पहुंचे और उसके लिए फरिश्ता बन गए.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घायल जैगुआर के रेस्क्यू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घायल जैगुआर ब्राजील की रियो नीग्रो नदी में बह रहा है और तैरने के लिए संघर्ष कर रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 1 अक्टूबर की है, जब स्थानीय प्रशासन और सेना की टीम ने मिलकर इस जख्मी जानवर को एक ड्रामेटिक रेस्क्यू ऑपरेशन के ज़रिए बचाया.वीडियो में जैगुआर की हालत काफी नाजुक नजर आ रही है.वह जख्मी और थका हुआ होने के बावजूद पानी में बहते हुए अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था.
ऐसे बचाई जान
अधिकारियों ने मौके पर तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और पानी में एक फ्लोटिंग डिवाइस (तैरने का सहारा) फेंका, ताकि जैगुआर उस पर पकड़ बना सके. कुछ ही पलों में जैगुआर ने उस सहारे को थाम लिया और धीरे-धीरे सैनिकों की नाव के पास पहुंच गया. इसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित किनारे तक लाकर उसका इलाज शुरू किया.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल जैगुआर धीरे-धीरे पुलिस की नाव की ओर तैरता हुआ बढ़ रहा है. इस दौरान मिलिट्री अधिकारी पानी में एक फ्लोटिंग डिवाइस फेंकते हैं, जो जैगुआर के लिए डूबते हुए तिनके का सहारा बन जाता है. जैगुआर तुरंत उस पर पकड़ बना लेता है, जिसके बाद अधिकारी उसे सावधानी से किनारे तक पहुंचा देते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











