
'पानी में जहर' वाले बयान पर EC का अरविंद केजरीवाल को नोटिस, दावों पर कल तक मांगे सबूत
AajTak
सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है. भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है. हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया.
दिल्ली में यमुना के पानी पर हो रही सियासत के बीच चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. इसमें आयोग ने केजरीवाल से उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में सबूत देने को कहा है. इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल कोई ठोस तथ्य और जवाब नहीं देते तो उनके खिलाफ आदेश पारित किया जाएगा, जिसके तहत अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. जवाब देने के लिए अरविंद केजरीवाल को बुधवार रात 8 बजे तक का समय दिया गया है.
दरअसल, सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है. भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है. हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया. भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है. इसकी वजह से दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की किल्लत हो गई है.
केजरीवाल के इस बयान के बाद से दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है. बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. इसके बाद आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला और यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया. वहीं हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए चुनाव आयोग में शिकायत. साथ ही हरियाणा सरकार केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी विचार कर रही है.
30 प्रतिशत दिल्ली को पानी नहीं मिलेगा: आतिशी
चुनाव आयोग के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए दिल्ली सीएम आतिशी ने कहा, "मैंने और पंजाब के सीएम ने चुनाव आयोग के आयुक्तों से मुलाकात की. दिल्ली में पानी के मुद्दे पर चर्चा हुई. हमने चुनाव आय़ोग को बताया कि किस तरह से यमुना में हरियाणा से जो पानी आ रहा है, उसमें अमोनिया का लेवल जहरीले लेवल तक पहुंच गया है. दिल्ली के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एक से दो पीपीएम तक अमोनिया को ट्रीट कर सकते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार अमोनिया का स्तर 4, 5, 6 और 7 पीपीएम तक पहुंच गया है. 7 पीपीएम अमोनिया यानी जहरीला पानी."
उन्होंने आगे कहा कि हमने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि अगर इसी तरह जहरीला पानी आता रहा तो हमारे कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बिल्कुल बंद हो जाएंगे. 30 प्रतिशत दिल्ली को पानी नहीं मिलेगा. चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि पानी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. लोगों के जीने-मरने से जुड़ा मुद्दा है. चुनाव आयोग ने हमें भरोसा दिलाया है कि दिल्ली के लोगों के हित में जो होगा, हरियाणा का पक्ष भी सुनने के बाद चुनाव आयोग वो फैसला करेगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












