
'पानी-पानी...' सनरूफ बंद फिर कैसे Mahindra Scorpio N के अंदर चलने लगा झरना?
AajTak
Mahindra Scorpio N का एक वीडियो वायरल हो रहा है. 52 सेकेंड का वीडियो किसी पहाड़ी एरिया का मालूम पड़ता है. रास्ते में स्कॉर्पियो को एक झरने के नीचे खड़ा कर दिया जाता है. सनरूफ बंद होता है, लेकिन फिर भी पानी गाड़ी के अंदर आने लगता है.
एक यूट्यूबर ने महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि उसके सनरूफ वाले एरिया से पानी SUV के अंदर आ जाता है. वह गाड़ी को एक झरने के नीचे लेकर खड़ा था, तभी सनरूफ के रास्ते पानी गाड़ी के अंदर गिरने लगा. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.
बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूबर अरुण पवार (Arun Panwar) ने अपने चैनल पर अपलोड किया है. उनके इस वीडियो को अब तक 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. अरुण के चैनल के 15 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. यहां वो अलग-अलग ब्रांड की गाड़ियों से जुड़े वीडियो पोस्ट करते रहते हैं.
स्कॉर्पियो की छत से पानी गिरने का वीडियो
फिलहाल, अरुण ने बीते दिन जो वीडियो शेयर किया है उसमें Mahindra Scorpio N को दिखाया गया है. 52 सेकेंड का वीडियो किसी पहाड़ी एरिया का मालूम पड़ता है. रास्ते में स्कॉर्पियो को एक झरने के नीचे खड़ा कर दिया जाता है. सनरूफ बंद होता है, लेकिन फिर भी पानी गाड़ी के अंदर आने लगता है.
झरने का पानी रूफ पर फिक्स किये गए स्पीकर के साथ गाड़ी की अगली सीट पर गिरते हुए नजर आ रहा है. इस दौरान ड्राइवर हैरान होकर कहता है- अरे, ये क्या हो रहा है. झरना गाड़ी के अंदर ही चलने लगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












