
पानी-पानी मुंबई! रिकॉर्डतोड़ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज सुबह 8:30 बजे तक IMD का रेड अलर्ट
AajTak
रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक हुई तेज बारिश ने शहर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी और अब यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई ने पिछले 24 घंटों में जो बारिश दर्ज की, उसने मई महीने में पिछले 107 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इतना ही नहीं, यह बारिश पिछले 75 सालों में सबसे जल्दी पहुंचा मानसून भी लेकर आई है. इससे पहले 1950 में मानसून ने इतनी जल्दी मुंबई में दस्तक दी थी.
मुंबई में सोमवार को कुछ घंटों की राहत के बाद एक बार फिर मूसलधार बारिश ने कहर बरपा दिया. दक्षिण मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शहर के लिए मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिष की चेतावनी दी गई है.
दरअसल, रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक हुई तेज बारिश ने शहर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी और अब यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई ने पिछले 24 घंटों में जो बारिश दर्ज की, उसने मई महीने में पिछले 107 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इतना ही नहीं, यह बारिश पिछले 75 सालों में सबसे जल्दी पहुंचा मानसून भी लेकर आई है. इससे पहले 1950 में मानसून ने इतनी जल्दी मुंबई में दस्तक दी थी.
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह दक्षिण-पश्चिम मानसून की निर्धारित तिथि से 16 दिन पहले मुंबई पहुंचा है. आमतौर पर मुंबई में मानसून 11 जून के आसपास आता है, जबकि पिछले साल 25 जून को पहुंचा था.
दक्षिण मुंबई में बाढ़ जैसे हालात, कई इलाकों में 200 मिमी बारिश
रविवार रात से सोमवार सुबह के बीच मुंबई के कई हिस्सों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई. इनमें नरीमन पॉइंट, वॉर्ड म्युनिसिपल हेड ऑफिस, कोलाबा पंपिंग स्टेशन और कोलाबा फायर स्टेशन प्रमुख हैं. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ.
मुंबई मेट्रो स्टेशन डूबा, लोकल ट्रेन और उड़ानों पर असर

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









