
'पानी के लिए आतिशी का सत्याग्रह कोरी राजनीति', बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी AAP को घेरा
AajTak
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की 2 करोड़ जनता जल संकट झेल रही है और जल मंत्री यह आंकड़ा सिर्फ 28 लाख बता रही हैं. जब पूरी दिल्ली जल संकट से जूझ रही है तो सिर्फ 28 लाख लोग पानी की समस्या से कैसे प्रभावित हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि एयर कंडीशन जल सत्याग्रह में बैठकर जल मंत्री आतिशी दिल्ली के लोगों की जलापूर्ति करने के बजाय स्वयं पानी पी रही हैं.
पानी की किल्लत का मुद्दा राजधानी दिल्ली में इतना बढ़ता जा रहा है कि अब दिल्ली कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी को घेरने में लग गई है. कल तक जो कांग्रेस आम आदमी पार्टी एक दूसरे के लिए वोट मांग रहे थे, आज वही कांग्रेस आतिशी के धरने को कोरी राजनीति बता रही है. जाहिर सी बात है कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में कांग्रेस अभी से अपनी जमीन तैयार करने में जुट गई है.
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ महीने से भीषण गर्मी झेल रहे दिल्लीवासियों की जल संकट की परेशानी का मानवता और नैतिकता के आधार पर निपटारा करने के बजाय दिल्ली की जल मंत्री आतिशी जंगपुरा विधानसभा के भोगल में दिल्ली में पानी की मांग के लिए जल सत्याग्रह पर बैठकर सिर्फ कोरी राजनीति कर रही हैं. स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज राजधानी में गर्मी से मरने वालों के बढ़ते आंकड़ों पर नियंत्रण करने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त संशाधन मुहैया कराने की जगह पानी पर बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में गर्मी से अभी तक 238 लोग मर चुके हैं, जो एक चौंकाने वाला आंकड़ा है.
2 करोड़ जनता झेल रही जल संकट
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की 2 करोड़ जनता जल संकट झेल रही है और जल मंत्री यह आंकड़ा सिर्फ 28 लाख बता रही हैं. जब पूरी दिल्ली जल संकट से जूझ रही है तो सिर्फ 28 लाख लोग पानी की समस्या से कैसे प्रभावित हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि एयर कंडीशन जल सत्याग्रह में बैठकर जल मंत्री आतिशी दिल्ली के लोगों की जलापूर्ति करने के बजाय स्वयं पानी पी रही हैं, जबकि उन्होंने भूख हड़ताल की घोषणा भी कर दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा की हरियाणा सरकार को राजनीति से हटकर दिल्ली के लोगों के लिए पर्याप्त जल छोड़ना चाहिए क्योंकि दिल्ली में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं वहीं पानी की कमी के कारण गर्मी से भी मर रहे हैं.
बीजेपी सांसदों पर भी बोला हमला
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बीजेपी के सभी सांसदों पर भी हमला बोलेते हुए कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार को दिल्ली में पर्याप्त जलापूर्ति के लिए कोई ठोस कदम उठाकर हरियाणा को पूरा 613 एमजीडी पानी छोड़ने के लिए बाध्य करना चाहिए. दिल्ली से बीजेपी के सांसद पानी पर राजनीति करने के बजाय दिल्ली की जनता को क्षमता से अधिक पानी दिलाने के लिए काम करें क्योंकि दिल्ली की जनता ने उन्हें प्रचंड बहुमत से जिताया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 113 एमजीडी पानी रोकने पर दिल्ली के सांसदों को केंद्रीय जल मंत्री को संज्ञान लेने के लिए बाध्य करना चाहिए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







