
पानी के अंदर हील्स में लड़की का 'खतरनाक' डांस, कैटवॉक और बैकफ्लिप भी किया
AajTak
एक रूसी चैंपियन सिंक्रोनाइज्ड तैराक (Synchronised Swimmer) ने हील्स पहनकर पानी के अंदर डांस किया और इसका वीडियो टिकटॉक (TikTok) पर अपलोड कर दिया. पानी में हैरतअंगेज डांस देखकर लोग अब उस रूसी लड़की की तारीफ कर कर रहे हैं.
एक 26 वर्षीय रूसी लड़की का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिलचस्प बात यह है कि ये डांस जमीन या हवा में नहीं बल्कि पानी के अंदर हील्स पहनकर किया गया. पानी के अंदर लड़की के इस डांस ने लोगों ने दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया. (सभी फोटो- Kristina Makushenko वीडियो स्क्रीन शॉट) दरअसल, एक रूसी चैंपियन सिंक्रोनाइज्ड तैराक (Synchronised Swimmer) ने हील्स पहनकर पानी के अंदर डांस किया और इसका वीडियो टिकटॉक (TikTok) पर अपलोड कर दिया. पानी में हैरतअंगेज डांस देखकर लोग अब उस रूसी लड़की की तारीफ कर कर रहे हैं. बता दें कि 26 वर्षीय क्रिस्टीना माकुशेंको (Kristina Makushenko Dance Video) मॉस्को की रहने वाली हैं. वह रूसी राष्ट्रीय टीम के साथ सिंक्रनाइज़ तैराकी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं. 2011 में यूरोपीय जूनियर चैंपियनशिप में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते थे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












