
पानीपत: शादीशुदा प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, परेशान प्रेमी ने की खुदकुशी
AajTak
पानीपत में युवक ने प्रेमिका से धोखा खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों घर से पांच लाख रुपये लेकर भागे थे. लेकिन जैसे पैसे खत्म होने लगे दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और महिला ने युवक के साथ रहने से मना कर दिया. इससे दुखी होकर युवक ने अपनी जान दे दी.
पानीपत के बरसता रोड के रहने वाले एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि शादीशुदा प्रेमिका के साथ युवक लिव इन में रहे रहा था. लेकिन महिला धीरे-धीरे उससे दूर होने लगी थी. इससे परेशान होकर युवक ने खुदकुशी कर ली. मृतक सोनीपत के गांव धनाना का रहने वाला था, जो 5 महीने पहले महिला से फेसबुक पर मिला था. दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्यार हो गया और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. बताया जा रहा है कि महिला अपनी प्रेमी को शादी का झांसा देती रही, लेकिन बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया. जिससे दुखी होकर प्रवीण ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











