
पानीपत: परिवार को बंधक बनाकर तीन महिलाओं से गैंगरेप, एक की मौत
AajTak
बदमाशों ने परिवार की तीन महिलाओं के साथ गैंगरेप किया. रात 1 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक बदमाशोंं का तांडव चला. हैवानियत करने के बाद बदमाश महिलाओं के कान की बालियां लूट कर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
हरियाणा के पानीपत में बड़ी घटना हुई है. यहां पर तीन महिलाओं के साथ परिवार के सामने गैंगरेप किया गया है. रात के अंधेरे में बदमाश मजदूरी करने वाले लोगों के डेरे पर पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने एक परिवार के लोगों को बंधक बनाया और फिर परिवार की तीन महिलाओं के साथ गैंगरेप किया. एक महिला की मौत भी हो गई है. बदमाशों ने पीड़ित परिवार से लूटपाट भी की. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 1 बजे की है. शहर में मजदूरों का डेरा है. रात में कुछ बदमाश डेरे पर पहुंचे. इनके बाद यह लोग एक मजदूर के घर में घुस गए. हथियार की दम पर मजदूर के परिवार को बंधक बना लिया गया.
तीन महिलाओं के किया गया गैंगरेप
बताया गया कि बदमाशों ने परिवार की तीन महिलाओं के साथ गैंगरेप किया. रात 1 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक बदमाशोंं का तांडव चला. हैवानियत करने के बाद बदमाश महिलाओं के कान की बालियां लूट कर फरार हो गए, जिनकी कीमत 13 हजार रुपए बताई जा रही है.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही पुलिस महकमे के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है. पुलिस ने पीड़ित महिलाओं को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है और मृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामला दर्ज किया है और बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










