
पादरी और इमाम कहां हैं? भूमिपूजन पर सिर्फ पुजारी पहुंचे तो सांसद ने अधिकारी से जताई आपत्ति
AajTak
डीएमके के लोकसभा सांसद डॉ सेंथिलकुमार ने भूमि पूजा पर आपत्ति जताई और कहा कि राज्य में सरकार का द्रविड़ मॉडल है, जिसमें सभी धर्म शामिल हैं.
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK के लोकसभा सांसद एस सेंथिलकुमार ने सड़क परियोजना के लिए हिंदू पुजारी द्वारा भूमि पूजा पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी आयोजन के लिए सभी धर्मों के प्रतिनिधियों को प्रार्थना के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए.
धर्मपुरी से DMK सांसद ने अपने गृह जिले में पहुंचने पर एक अधिकारी से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि एक सरकारी समारोह को इस तरह से आयोजित नहीं किया जाना चाहिए, जिसमें केवल एक विशेष धर्म की प्रार्थना शामिल हो. DMK सांसद ने पूछा, "सर, आपके पास निर्देश हैं या नहीं कि सरकारी समारोह इस तरह नहीं होने चाहिए. क्या आप जानते हैं या नहीं?"
भगवा कपड़े पहने हिंदू पुजारी की ओर इशारा करते हुए सांसद ने अधिकारी से पूछा, "यह क्या है? अन्य धर्म कहां हैं?, ईसाई और मुस्लिम कहां हैं? चर्च के पादरी, इमाम को आमंत्रित करें, किसी भी धर्म को नहीं मानने वालों (नास्तिक) को आमंत्रित करें.
पूजा के खिलाफ नहीं, सभी धर्मों को करें शामिल
सांसद ने जिस अधिकारी से ये सवाल पूछे वो लोक निर्माण विभाग का कार्यकारी अभियंता था और उसने इस घटना के लिए सांसद से माफी मांगी. हालांकि डीएमके सांसद ने यह स्पष्ट किया कि वह पूजा के खिलाफ नहीं हैं, ऐसे आयोजनों में सभी धर्मों को शामिल किया जाना चाहिए.
बीजेपी उपाध्यक्ष ने की कड़ी निंदा

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










