
पाटीदार ग्लोबल समिट में पीएम का ताना- अपने बच्चों को समझाएं, लगा रहे हैं मुर्दाबाद का नारा
AajTak
ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट 2022 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपके बच्चे झंडे लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हैं, उन्हें समझाएं कि ज्योतिग्राम योजना से पहले अंधेरे में रहते थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में सरदारधाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट 2022 का वर्जुअली उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के सबसे तेज डेवलप हो रहे शहरों में सूरत भी शामिल है. हमें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. इस दौरान पीएम ने इस दौरान पाटीदारों को ताना भी दिया. उन्होंने कहा कि आपके बच्चे झंडे लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हैं, उन्हें समझाएं कि ज्योतिग्राम योजना से पहले अंधेरे में रहते थे.
प्रधानमंत्री की हंसते-हंसते कही गई इस बात में गहराई छिपी हुई है. दरअसल 2017 से पाटीदारों के बुर्जुर्ग तो बीजेपी के साथ हैं, लेकिन पाटीदार युवा पहले हार्दिक पटेल के साथ सरकार के विरोध में आरक्षण के लिए खडे हो गये थे. उसके बाद सूरत में पाटीदार इलाकों में आम आदमी पार्टी की टिकट से चुनाव लडने वाले 27 पार्षद चुने गए. यानी कहीं ना कही आज के युवा बीजेपी के विरोध में खडे हैं. जिसका सीधा संदेश प्रधानमंत्री के जरिए आज पाटीदार ग्लोबल समिट में दिया गया और कहा गया कि कैसे हालात से गुजरात उभरकर बाहर आया है.
पाटीदार ग्लोबल समिट के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सूरत के पाटीदार व्यापारियों को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के वक्त कहा था कि देश में रिसोर्स की कमी नहीं है, लेकिन हमें सिर्फ हमारे दिमाग का सदुपयोग करना चाहिए और संकल्प करना चाहिए कि, जो भी काम शुरू करेंगे उसका परिणाम जरूर हासिल होगा. गौरतलब है कि गुजरात में छह महीने में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. पाटीदार वोट बैंक किस और झुकेगा, ये अभी तक साफ नहीं है. वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी पाटीदारों को लुभाने की कोई कसर नहीं छोड रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







