
पाटलिपुत्र की 'पलटी पॉलिटिक्स' का बिग डे! मैराथन मीटिंग के बाद इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश, आज ही ताजपोशी भी संभव!
AajTak
Bihar Political Crisis: सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू की विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार आज 12 बजे राज्यपाल से मुलाक़ात कर अपना इस्तीफ़ा सौपेंगे. वहीं दूसरी तरफ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव लगातार अपने नेताओं और विधायकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं
बिहार की सियासत में आज का दिन 'सुपर संडे' हैं. यह 9वीं बार होगा जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. जिस तरह से नीतीश ने पलटी मारी है उससे पूरा विपक्ष भी हैरान है. हर कोई कह रहा है आखिर नीतीश कुमार ने ऐसा क्यों किया है? वहीं लालू यादव और तेजस्वी यादव कह रहे हैं नीतीश कुमार ने जो सियासत चली है, उसमें, उनको आसानी से कामयाब नहीं होने देंगे. तेजस्वी यादव ने तो यहां तक दावा कर दिया है बिहार में अभी खेल होना बाकी है.
नीतीश 12 बजे राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
BJP 9 बजे अपने बिहार के सांसदों और विधायकों संग बैठक करेगी. इसके बाद JDU विधानमंडल दल की बैठक सुबह 10 बजे होनी है. फिर 11 बजे पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम होना है. फिर बीजेपी के विधायकों को नीतीश के आवास पर जाना है जो उनके साथ राजभवन जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू की विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार आज दोपहर 12 बजे राज्यपाल से मुलाक़ात कर अपना इस्तीफ़ा सौपेंगे. उसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने पर फ़ैसला लिया जायेगा.
उसके बाद जेडीयू और बीजेपी के विधायकों की संयुक्त बैठक होगी और फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के नेता राज्यपाल से मुलाक़ात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बीजेपी विधायकों को सोमवार शाम तक पटना में रहने को कहा है.
लालू यादव बनाए हुए हैं सियासी घटनाक्रम पर नजर वहीं दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव लगातार अपने नेताओं और विधायकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. विधायकों की मीटिंग में तेजस्वी यादव ने एक बहुत बड़ी बात कही कि बिहार में बहुत बड़ा खेला होने वाला है. तेजस्वी के इस बयान के बाद, बिहार में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई. बैठक से निकले, आरजेडी नेताओं ने अपनी सीक्रेट तो नहीं... बताया, इतना ज़रूर कहा कि जो लालू फैसला लेंगे, सब उनके साथ हैं.
ये भी पढ़ें: Bihar Political Crisis: झट इस्तीफा, पट शपथ... बिहार में 'नई सरकार' का प्लान तैयार, नीतीश 9वीं बार बनेंगे सीएम! सियासत के जानकार कह रहे हैं कि लालू यादव जेल से बाहर है और पूरे सियासी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं, ऐसे में वो कोई भी गेम कर सकते हैं. सूत्रों से आजतक को जो आरजेडी के गेम प्लान के बारे में पता चला है,जिसके मुताबिक, आरजेडी को पता है कि वो संख्या के बल पर नीतीश कुमार को सरकार बनाने से नहीं रोक सकते हैं इसीलिए अब आरजेडी विधानसभा में बड़ा खेल करने की तैयारी में जुटी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









