
पाक: बच्चों के सामने फ्रेंच महिला के साथ किया था गैंगरेप, मिली मौत की सजा
AajTak
पाकिस्तान में दो लोगों को एक फ्रेंच महिला के साथ रेप के बाद फांसी की सजा सुनाई गई है. इस फ्रेंच महिला की कार पर आबिद माल्ही और शफकत हुसैन नाम के लोगों ने हमला कर दिया था. इन लोगों ने महिला के बच्चों के सामने ही उसका रेप किया और कीमती सामान भी लूट कर भाग गए थे.
पाकिस्तान में दो लोगों को एक फ्रेंच महिला के साथ रेप के बाद फांसी की सजा सुनाई गई है. इस फ्रेंच महिला की कार पर आबिद माल्ही और शफकत हुसैन नाम के लोगों ने हमला कर दिया था. इन लोगों ने महिला के बच्चों के सामने ही रेप किया और उनका कीमती सामान भी लूट कर भाग गए थे. लाहौर की कोर्ट ने अब इन दोनों को मौत की सजा सुनाई है. (फोटो क्रेडिट: रायटर्स) इन दोनों पर गैंगरेप, किडनैपिंग, लूट की धाराएं लगाई गई थीं. गौरतलब है कि पिछले साल 9 सितंबर को ये महिला पंजाब के पूर्वी प्रांत के आसपास मौजूद थी. इस महिला की गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया था और वो मदद का इंतजाम कर रही थी. इस महिला ने अपने रिश्तेदारों से बात की थी जिन्होंने महिला को सलाह दी थी कि उसे मोटरवे इमरजेंसी नंबर्स इस्तेमाल करना चाहिए. (फोटो क्रेडिट: रायटर्स) इस महिला ने अपने कार के दरवाजों को बंद रखा हुआ था लेकिन हमलावरों ने एक खिड़की तोड़ दी थी और महिला को खींचते हुए बाहर ले आए थे. इसके बाद इन दोनों लोगों ने गनप्वाइंट पर इस महिला का उसके बच्चों के सामने रेप किया था. इसके अलावा ये अपराधी पैसे, ज्वेलरी और बैंक कार्ड्स भी चुरा ले गए थे. (फोटो क्रेडिट: रायटर्स)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












