
पाक-चीन सीमा पर और मजबूत होगी भारतीय सेना, 1750 FICV खरीदने की तैयारी शुरू
AajTak
आधुनिक इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल खरीदे जाने के बाद इन्हें चीन सीमा पर सिक्किम और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा जिससे वहां सेना की ताकत में और इजाफा हो जाएगा. इस कॉम्बैट वीइकल से ऊंचाई वाले क्षेत्रों और दुर्गम इलाकों में सैनिकों की तेजी से तैनाती सुनिश्चित होगी.
चीन-पाकिस्तान सीमा पर मौजूदा हालात और भविष्य की चुनौतियों को लेकर भारतीय सेना खुद को और मजबूत बनाने में जुटी हुई है. इसी क्रम में अब भारतीय सेना 1980 के दशक में खरीदे गए लड़ाकू वाहनों को बदलने के लिए नई इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल खरीदने की तैयारी कर रही है. इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल को लड़ाई और युद्ध जैसी स्थिति में पैदल सेना को दुश्मन देश से बचाने और उनके करीब ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह भारी हथियारों से लैस होता है. आधुनिक इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल खरीदे जाने के बाद इन्हें चीन सीमा पर सिक्किम और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा जिससे वहां सेना की ताकत में और इजाफा हो जाएगा. इस कॉम्बैट व्हीकल से ऊंचाई वाले क्षेत्रों और दुर्गम इलाकों में सैनिकों की तेजी से तैनाती सुनिश्चित होगी. इसके लिए सेना की तरफ से 1750 Futuristic Infantry Combat Vehicles यानी FICV खरीदने के लिए रुचि पत्र (शुरुआती टेंडर) जारी कर दिया गया है. जो भी कंपनी सेना की जरूरतों और उम्मीदों पर खरी उतरेगी उन्हें इन वाहनों की आपूर्ति का ठेका दिया जाएगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












