
पाक खिलाड़ी बोलीं- मेरे ओलंपिक जाने से कई टॉप एथलीट जल रहे हैं
AajTak
पाकिस्तान की बैडमिंटन खिलाड़ी माहूर शहजाद को अपने एक कमेंट के चलते काफी विवादों का सामना करना पड़ रहा है. शहजाद के इस कमेंट के चलते पठान समुदाय से कुछ लोग काफी भड़क गए थे जिसके बाद शहजाद को अपने बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी है.
पाकिस्तान की बैडमिंटन खिलाड़ी माहूर शहजाद को अपने एक कमेंट के चलते काफी विवादों का सामना करना पड़ रहा है. शहजाद के इस कमेंट के चलते पठान समुदाय से कुछ लोग काफी भड़क गए थे जिसके बाद शहजाद को अपने बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी है. उन्होंने कहा था कि लोगों ने मेरे खेल को सराहा है लेकिन कुछ बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जो एकदम पठान टाइप हैं. मैं पाकिस्तान में नंबर एक खिलाड़ी हूं लेकिन हमारे बाकी पाकिस्तानी खिलाड़ी मेरी सफलता देखकर काफी ईर्ष्या करते हैं. ऐसा लगता है कि ये खुद भी आगे नहीं बढ़ना चाहते और दूसरों को भी आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते हैं. 24 साल की शहजाद के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ और इसके चलते पठान समुदाय के लोगों ने भी शहजाद के कमेंट की आलोचना की थी. अपनी कमेंट पर बवाल होता देखकर अब शहजाद ने माफी मांग ली है. उन्होंने एक वीडियो के सहारे लोगों के सामने अपनी बात रखी और माफी मांगी है.More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












