
पाकिस्तान में चुनाव, कश्मीर छोड़ चला जा रहा 'फिलिस्तीन कार्ड', देखें
AajTak
पाकिस्तान में चुनावी सुगबुगाहट के बीच नेता अपनी राजनीति चमकाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते. ऐसे में वोटरों को साधने के लिए पाकिस्तान के लाहौर में फिलिस्तीन के समर्थन में रैली की गई. फिलिस्तीन पर इजरायल के हमले लगातार जारी हैं. ऐसे में लाहौर में हुई रैली में मुस्लिम देशों के रुख पर नाराजगी जाहिर की गई. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











