
पाकिस्तान से लौटी गीता की जिंदगी में नया ट्विस्ट, अब नहीं कराना चाहती डीएनए टेस्ट!
AajTak
पाकिस्तान से लौटी गीता की कहानी में नया मोड़ आ गया है. महाराष्ट्र के परभणि में गीता की 'असली मां' का पता चल गया है. अपनी मां से मिलकर गीता बेहद भावुक हो गई. लेकिन गीता को घर वापस लौटने में हिचकिचाहट है. उसका परिवार बेहद निर्धन वर्ग से आता है.
गीता याद तो होगी आपको? जो ना बोल सकती है और ना सुन सकती है. 10-12 साल की उम्र में गीता भटककर पाकिस्तान चली गई थी. वहां एक एनजीओ ने उसे आसरा दिया. उसकी परवरिश की. फिर 2015 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की कोशिशों से गीता वापस हिंदुस्तान आ गई. लेकिन उसके मां-बाप का कोई सुराग नहीं मिला. मगर अभी एक अच्छी खबर आ रही है कि गीता की मां का पता चल गया है. हालांकि इस मामले में अभी भी पेंच है. पाकिस्तान से लौटी गीता की कहानी में नया मोड़ आ गया है. महाराष्ट्र के परभणि में गीता की 'असली मां' का पता चल गया है. अपनी मां से मिलकर गीता बेहद भावुक हो गई. लेकिन गीता को घर वापस लौटने में हिचकिचाहट है. उसका परिवार बेहद निर्धन वर्ग से आता है. लेकिन इस बार गीता DNA टेस्ट से बचना चाहती है. सवाल उठता है क्यों?
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











