
पाकिस्तान से भारत आई लड़की को वापस भेजा गया, घर से भागकर UP के लड़के से कर ली थी शादी
AajTak
16 साल की इकरा 19 सितंबर, 2022 को अपने कॉलेज फेडरल गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के लिए घर से निकली थी और चार महीने बाद बेंगलुरु में मिली थी. पुलिस ने जब युवा लड़के को गिरफ्तार किया था तब दोनों की प्रेम कहानी का पता चला. पहले उसने भारतीय व्यक्ति, मुलायम सिंह यादव के साथ दोस्ती की फिर भारत आकर उससे शादी कर ली.
पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर में अपने घर से लापता हुई नाबालिग लड़की वापस अपने घर पहुंच गई है. उसे जनवरी में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था. इकरा जीवनी नाम की लड़की ने सितंबर में भारत-नेपाल सीमा के जरिए भारत में प्रवेश किया था. उसने उत्तर प्रदेश के एक 25 वर्षीय सुरक्षा गार्ड से शादी की थी. दोनों एक गेमिंग ऐप के जरिए करीब आए थे.
लड़की के पिता सोहेल जीवनी ने कहा कि वे पहले ही बहुत दर्द और शर्मिंदगी से गुजर चुके हैं और अब सब कुछ भुलाकर आगे बढ़ना चाहते हैं. सोहेल ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरी लड़की या मेरे परिवार में कोई और इस मुद्दे पर बात करे. जो हुआ सो हुआ.
16 साल की इकरा 19 सितंबर, 2022 को अपने कॉलेज फेडरल गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के लिए घर से निकली थी और चार महीने बाद बेंगलुरु में मिली थी. पुलिस ने जब युवा लड़के को गिरफ्तार किया था तब दोनों की प्रेम कहानी का पता चला. पहले उसने भारतीय व्यक्ति, मुलायम सिंह यादव के साथ दोस्ती की फिर भारत आकर उससे शादी कर ली.
उसके चाचा अफजल जीवनी ने कहा, उसने जनवरी की शुरुआत में हमें यह बताने के लिए भारत से फोन किया था कि वह सुरक्षित है और भारतीय लड़के से शादी कर चुकी है. अफजल ने दावा किया कि ऑनलाइन लूडो गेम खेलने के दौरान जब दोनों सोशल मीडिया पर मिले तो भारतीय व्यक्ति ने खुद को मुस्लिम लड़का बताकर उसकी भतीजी को धोखा दिया. उसे रविवार को वाघा सीमा पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया.
ऐसे हुआ प्यार मुलायम सिंह यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. वह बेंगलुरु की एक निजी कंपनी एचएसआर लेआउट में सुरक्षा कर्मी के तौर पर नौकरी करता है. मुलायम अपना काफी समय गेमिंग ऐप लूडो खेलने में व्यतीत करता था. इस गेम के जरिए ही उसका संपर्क पाकिस्तान के हैदराबाद में रहने वाली 19 साल की लड़की इकरा जीवानी से हुआ. दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने आपस में शादी करने की योजना बनाई.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









