
पाकिस्तान से आजादी क्यों चाहता है PoK? वो 5 फैक्टर, जिसकी वजह से नाराज हैं स्थानीय लोग
AajTak
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में चार दिन से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं. यहां की जनता पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है. कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भी झड़पें हो रहीं हैं. समझते हैं कि आखिर पीओके की जनता पाकिस्तान की सरकार से नाराज क्यों है?
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पीओके की जनता सड़कों पर उतर आई है. पीओके में तीन दिन से हिंसक प्रदर्शन जारी हैं. फिलहाल इनके शांत होने के भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. पीओके में आजादी के नारे गूंज रहे हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हिंसक प्रदर्शनों में एक पुलिस अफसर की मौत हो गई है. सौ से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
पीओके में ये विरोध प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर ज्वॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के बैनर तले हो रहा है. मीरपुर के एसएसएपी कामरान अली ने 'डॉन' को बताया कि हिंसक प्रदर्शन में एसआई अदनान कुरैशी की मौत हो गई है. कुरैशी को सीने में गोली लगी थी.
आवामी एक्शन कमेटी में ज्यादातर छोटे कारोबारी हैं. इन्होंने सस्ता आटा, सस्ती बिजली और अमीरों को मिलने वाली सुविधाओं को खत्म किया जाए. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आवामी एक्शन कमेटी के 70 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने की अपील की है.
PoK में कैसे हैं हालात?

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









