
पाकिस्तान: सिंध के एक हिंदू युवक ने बकरी से रचाई शादी, अब ढूंढ रही पुलिस
AajTak
पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज के मुताबिक, मीरपुरखास के डिगरी में इंसान की शादी बकरी से कराई गई है. हिंदू युवक की बकरी से शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना हुई है. सिंध के मीरपुरखास जिले के डिगरी शहर में भील समुदाय के एक युवक ने एक बकरी से शादी कर ली जिसे देखकर लोग चौंक पड़े. (सांकेतिक तस्वीर) पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज के मुताबिक, मीरपुरखास के डिगरी में इंसान की शादी बकरी से कराई गई है. हिंदू युवक की बकरी से शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. (तस्वीर - ARY NEWS) पुलिस के मुताबिक भील समुदाय के युवक ने भी हिंदू धार्मिक रीति से बकरी के साथ सात फेरे लिए. पुलिस ने कहा कि घटना डिगरी के पास मंदरानवाला गांव की है. शादी समारोह में युवक के परिजन भी मौजूद थे. (सांकेतिक तस्वीर)More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












