
पाकिस्तान: मोहनजोदड़ो पुरातात्विक स्थल से फिर निकले प्राचीन सिक्के, जांच के लिए लैब भेजे गए
AajTak
मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ होता है मुर्दों का टीला. दक्षिण एशिया में बसे इस शहर को दुनिया के सबसे पुराने शहरों में शुमार किया जाता है. जब दुनिया में यूनान-लेबनॉन और यूरोप की सभ्यताएं जन्मीं भी नहीं थीं, तब वर्तमान पाकिस्तान के सिंध में 2600 BC के आस-पास इसका निर्माण हुआ था.
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मोहनजोदड़ो में खुदाई के दौरान तांबे के सिक्कों से भरा एक बर्तन मिला है. द न्यूज इंटरनेशनल ने संरक्षण निदेशक सैयद शाकिर शाह के हवाले से बताया, "मजदूर गुरुवार को एक ढही हुई दीवार की खुदाई कर रहे थे, तभी उनकी नजर प्राचीन तांबे के सिक्कों से भरे एक बर्तन पर पड़ी. बर्तन में सावधानीपूर्वक पैक किए गए सिक्कों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है."
उन्होंने बताया, “इन सिक्कों की भाषा और उन पर अंकित संख्याओं की व्याख्या करने के अलावा यह विश्लेषण करने के लिए अनुसंधान किया जाएगा कि ये सिक्के कितने पुराने थे. यह कितने पुराने हैं और इनसे जुड़ी अन्य जानकारी लैब की जांच के बाद ही दी जा सकती है.”
बता दें कि 1980 में यूनेस्को की उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में अंकित मोहनजोदड़ो के पुरातात्विक खंडहर - मोहनजोदड़ो के प्राचीन विशाल शहर के खंडहर - तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व में पूरी तरह से कच्ची ईंटों से बने हैं. ये सिंधु घाटी में स्थित हैं.
गौरतलब है कि मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ होता है मुर्दों का टीला. दक्षिण एशिया में बसे इस शहर को दुनिया के सबसे पुराने शहरों में शुमार किया जाता है. जब दुनिया में यूनान-लेबनॉन और यूरोप की सभ्यताएं जन्मीं भी नहीं थीं, तब वर्तमान पाकिस्तान के सिंध में 2600 BC के आस-पास इसका निर्माण हुआ था. खुदाई के दौरान इस शहर में बड़ी बड़ी इमारतें, व्यवस्थित सड़के व नालियां, जल कुंड, सुंदर चित्रकारी, मिट्टी व धातु के बर्तन, मुद्राएं, ईंट, तराशे हुए पत्थर और इसके अलावा ढेर सारी चीजें मिलीं. उनकी सभ्यता में धर्म का पक्ष भी अत्यन्त मजबूत प्रतीत होता है.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






