
पाकिस्तान में हिंसा के बीच वोटिंग पूरी, इमरान की पार्टी ने लगाए धांधली के आरोप
AajTak
इमरान खान की पार्टी पीटीआई के उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत का दावा किया है. लेकिन साथ ही उन्होंने धांधली का भी आरोप लगाया है. पीटीआई के उम्मीदवारों का दावा है कि जानबूझकर नतीजों में देरी की जा रही है. पाकिस्तान में मतदान के बीच हिंसा में चुनावी ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हिंसा और आतंक के बीच गुरुवार को संसदीय और प्रांतीय चुनावों के लिए वोट डाले गए. सुबह आठ बजे शुरू हुई वोटिंग शाम पांच बजे खत्म हो गई. फिलहाल वोटों की गिनती जारी है. मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा. लेकिन इस बीच इमरान खान की पार्टी PTI ने चुनावों में धांधली के आरोप लगाए हैं.
शुरुआती रूझानों में इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित उम्मीदवार आगे बताए जा रहे हैं. पीटीआई के ओमारी अयूब का कहना है कि इमरान खान की पार्टी से जुड़े उम्मीदवार जीत रहे हैं, इस वजह से नतीजों के ऐलान में देरी की जा रही है.
पीटीआई का सरकार बनाने का दावा
बता दें कि चुनाव आयोग ने इमरान खान की पार्टी के चुनाव चिह्न पर रोक लगा दी है, जिस वजह से पार्टी के उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. इन उम्मीदवारों को पीटीआई पार्टी का पूरा समर्थन हैं. पीटीआई ने चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाया है.
इस बीच कई रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि इमरान खान की पीटीआई पार्टी के उम्मीदवार 125 सीटों पर आगे चल रहे हैं. नवाज शरीफ की पार्टी 44 सीटों पर आगे है, जबकि बिलावल भुट्टो की पार्टी तीसरे नंबर पर चल रही है. लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है.
पीटीआई के वरिष्ठ अधिकारी रुआफ हसन का दावा है कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार भारी बढ़त के साथ 125 संसदीय सीटों पर आगे हैं. उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि कुछ समय में हम हम केंद्र और चार में से दो प्रांतों में सरकार बनाने की स्थिति में होंगे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








