
पाकिस्तान में हर कोई घुसकर कर रहा स्ट्राइक! भारत पर क्यों भड़के बिलावल भुट्टो
AajTak
ईरान के हमले ने पाकिस्तान को चौंका दिया है. पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का कहना है कि भारत ने भी इसी तरह का एयरस्ट्राइक किया था और अब ईरान ने भी वही किया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यह ट्रेंड बनता जा कहा है.
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी के चेयरमैन बिलाबल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को ईरान के बहाने भारत पर निशाना साधा और कहा कि किसी भी देश पर एयरस्ट्राइक कर देना एक ट्रेंड बनता जा रहा है. बिलावल ने कहा कि देश अपने घरेलू मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने और उन्हें खुश करने के लिए इस तरह का खतरनाक ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं.
बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान ने ईरान पर जो हमला किया वो पाकिस्तान का हक था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ईरान के हमले के बाद उचित कदम उठाया है और किसी को भी ऐसी सोच नहीं रखनी चाहिए कि वो पाकिस्तान पर हमला कर सकते हैं या पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन कर सकता है.
'भारत ने भी यही किया था', बोले बिलावल
इंटरव्यू के दौरान बिलावल भुट्टो ने ईरान के बहाने भारत पर भी निशाना साधा. पाकिस्तान अपने यहां आतंकियों को पनाह देता रहा है और ईरान ने बार-बार उससे कहा कि वो अपनी जमीन का इस्तेमाल उसके खिलाफ न होने दे. लेकिन जब पाकिस्तान ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तब हारकर ईरान को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करना पड़ा. भारत के लिए भी पाकिस्तान ने यही स्थिति पैदा कर दी है जिसे देखते हुए भारत ने साल 2019 में पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट शहर के आसपास बम गिराए थे.
भारत के एयरस्ट्राइक और अब ईरान के एयरस्ट्राइक को लेकर बिलावल भुट्टो ने कहा, 'यह एक ट्रेंड शुरू हुआ है और हम इस ट्रेंड की निंदा करना चाहेंगे कि घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए, अपनी जनता को खुश करने के लिए हमारे क्षेत्र में यह एक तरीका बन गया है. आपने देखा कि भारत में जब चुनाव चल रहे थे तब उन्होंने भी ऐसा ही किया था. आजकल ईरान पर भी घरेलू दबाव है. लेकिन ईरान का ऐसा करना बहुत अफसोसजनक है. हमने भी दिखा दिया कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं कर सकता है.'
'पाकिस्तान ने ईरान पर हमला कर ठीक किया'

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








