
पाकिस्तान में सामने आया पोलियो का एक और केस, अब तक कुल 22 मामले
AajTak
अधिकारियों ने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में पोलियो उन्मूलन के लिए रीजनल रिफरेंस लैब ने बुधवार को बच्चे में वाइल्ड पोलियोवायरस टाइप 1 (डब्ल्यूपीवी1) की मौजूदगी की पुष्टि की, जिससे इस साल अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या 22 हो गई है, जिसमें अकेले बलूचिस्तान से 15 मामले शामिल हैं.
पाकिस्तान में अधिकारियों ने बलूचिस्तान में पोलियो का एक और मामला दर्ज किया है, जिससे इस साल पड़ोसी मुल्क में गंभीर बीमारी के मामलों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. यह वायरस को खत्म करने के पाकिस्तान सरकार के प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका है. अधिकारियों ने कहा कि इस बीमारी का हालिया मरीज बलूचिस्तान के पिशिन का एक 30 महीने का बच्चा है.
अधिकारियों ने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में पोलियो उन्मूलन के लिए रीजनल रिफरेंस लैब ने बुधवार को बच्चे में वाइल्ड पोलियोवायरस टाइप 1 (डब्ल्यूपीवी1) की मौजूदगी की पुष्टि की, जिससे इस साल अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या 22 हो गई है, जिसमें अकेले बलूचिस्तान से 15 मामले शामिल हैं.
'पोलियो से निपटने का एक ही उपाय- वैक्सीन'
एक लैब अधिकारी ने कहा, 'सिंध में चार मामले दर्ज किए गए हैं जबकि खैबर-पख्तूनख्वा, पंजाब और इस्लामाबाद में एक-एक मामला दर्ज किया गया है.' पाकिस्तान में पोलियो के मामलों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, पोलियो उन्मूलन के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की फोकल पर्सन आयशा रज़ा फारूक ने अपने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में माता-पिता की अहम भूमिका पर जोर दिया.
उन्होंने कहा, 'हर केस में एक बच्चे का जीवन पोलियो से अनावश्यक रूप से प्रभावित हुआ है. इसका एकमात्र उपाय समय पर और बार-बार टीकाकरण है. मैं सभी माता-पिता से जिम्मेदारी लेने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करती हूं कि उनके बच्चों को इस बीमारी के खिलाफ लड़ने के लिए पोलियो का टीका मिले.'
अफगानिस्तान में पोलियो अभियान बंद

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








