
पाकिस्तान में शिव मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा! क्या बोले हिंदू?
AajTak
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बिल्डरों ने शिव मंदिर की जमीन को अवैध तरीके से कब्जा लिया है. इस कब्जे के खिलाफ स्थानीय हिंदू विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि मंदिर तक जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया है.
पाकिस्तान में हिंदुओं समेत बाकी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरें कोई नई बात नहीं है. अब वहां सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर की छह एकड़ जमीन को अवैध रूप से कब्जा लिया गया है. कब्जाए गए जमीन पर बिल्डरों ने अवैध तरीके से निर्माण भी शुरू कर दिया गया है और सरकार इसे लेकर चुप है. वहीं, रविवार को अवैध कब्जे के खिलाफ हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन मुसा खातियान जिले के तंडो जाम टाउन में आयोजित किया गया जो कि कराची से 185 किलोमीटर दूर है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया से बात करते हुए हिंदू समुदाय के नेता शीतल मेघवार ने कहा, 'इन लोगों ने मुसा खातियान में शिव मंदिर शिवाला की जगह पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है.'
विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंदू महिलाओं और बच्चों ने भी हिस्सा लिया. प्रदर्शन का आह्वान हिंदुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'पाकिस्तान द्रविड़ अलायंस' ने किया था.
प्रदर्शन में शामिल एक अन्य हिंदू नेता राम सुंदर ने कहा, 'मंदिर हमारे लिए पवित्र है और इन बिल्डरों ने मंदिर के आसपास की जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया है, जिसमें समुदाय के लिए श्मशान घाट भी शामिल है.'
मंदिर के आसपास की जमीन पर अवैध निर्माण सिंध के प्रभावशाली काशखेली समुदाय से संबंधित बिल्डर कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान की सरकार से मांग की कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो लेकिन सरकार इस संबंध में बिल्डरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
मंदिर तक जाने का रास्ता भी बंद

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.










