पाकिस्तान में शरबत पीते नजर आए 'रोहित शर्मा', सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल
AajTak
एक तरफ पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसक जहां सीरीज शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड के देश से वापस चले जाने पर दुखी थे वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा के हमशक्ल ने उन्हें खुश होने का एक मौका जरूर दे दिया.
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि दुनिया में सात लोग एक जैसे दिखते हैं लेकिन यह बेहद दुर्लभ होता है कि वो एक दूसरे से कभी टकरा जाए या फिर उनका सामना हो जाए. लेकिन लगता है पाकिस्तान में प्रशंसकों ने टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा के हमशक्ल को खोज निकाला है. भारत के लोग क्रिकेट को लेकर जितने जुनूनी हैं, उनके कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के आम लोग भी क्रिकेट को लेकर उतने ही दीवाने हैं. भारत की तरह पाकिस्तान में क्रिकेट को एक धर्म की तरह देखा जाता है.
एक तरफ पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसक जहां सीरीज शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड के देश से वापस चले जाने पर दुखी थे वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा के हमशक्ल ने उन्हें खुश होने का एक मौका जरूर दे दिया.
पाकिस्तान में रोहित शर्मा के हमशक्ल को कहीं जूस पीते हुए देखा गया जिसके बाद उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोग यह देखकर इतने खुश हुए कि ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












