
पाकिस्तान में लश्कर का आतंकी सैफुल्लाह खालिद ढेर, भारत में हुए तीन बड़े हमलों में था शामिल
AajTak
लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है. वह भारत में हुए तीन आतंकी हमले में शामिल रह चुका था. मुख्य तौर से वह जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंड इकट्ठा करता था.
LeT terrorist Saifullah Khalid killed: लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है. वह लंबे समय से नेपाल से अपने नापाक हरकतों को ऑपरेट कर रहा था. हालांकि, वर्तमान में वह सिंध प्रांत के मतली, बदीन से काम कर रहा था. यह आतंकी भारत में हुए तीन हमलों की साजिश में शामिल था.
भारत में कौन से हमले में सैफुल्लाह था शामिल?
कौन था सैफुल्लाह खालिद?
सैफुल्लाह खालिद लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव था. लश्कर-ए-तैयबा ने भारत में हमलों की तैयारी करने के लिए टास्क दिया था. जिसके बाद ये नेपाल में कई सालों तक बेस बनाकर वहां से लगातार भारत में आतंकवादी हमले करवा रहा था. लेकिन जब भारतीय खुफिया एजेंसियों को इसके बारे में जानकारी मिली तो ये नेपाल से भागकर पाकिस्तान में छिपा हुआ था. इंडिया का ये मोस्ट वांटेड आतंकी था.
यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान से LoC तक पिटा पाकिस्तान, बलोच हमलों के बाद ऑपरेशन सिंदूर से टूटी PAK की कमर
सैफुल्लाह अलग-अलग नाम से, विनोद कुमार के नाम से और तमाम नाम से वो नेपाल से आतंकी गतिविधियों को ऑपरेट कर रहा था. पाकिस्तान में इसे हमलावारों ने मार गिराया है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










