
पाकिस्तान में मिनी बिहार... कराची में मिलता है बिहारी जायका, बरकरार है पुरानी परंपरा
AajTak
पाकिस्तान में आज भी 'मिनी बिहार' नाम की एक जगह है, जहां बिहार की परंपराएं और स्वाद जिंदा हैं. इस जगह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पाकिस्तान के इस मिनी बिहार में बिहार के पसंदीदा व्यंजन बनाए जाते हैं.
पाकिस्तान भले ही भारत से अलग हो गया हो, लेकिन दोनों देशों की जड़ें आज भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. दोनों मुल्कों में एक जैसी संस्कृति, रिवाज और परंपराओं की झलक साफ देखने को मिलती है. इसका एक वजह यह है कि बंटवारे के समय कई लोग पाकिस्तान चले गए, लेकिन उनके अंदर का भारत कहीं नहीं गया.
पाकिस्तान में आज भी 'मिनी बिहार' नाम की एक जगह है, जहां बिहार की परंपराएं और स्वाद जिंदा हैं. इस जगह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.पाकिस्तान के इस मिनी बिहार में बनाए जाते हैं बिहार के पसंदीदा व्यंजन, कराची में इस तरह संजोई गई हैं अपनी जड़ें.
कराची में है ओरंगी बांग्ला बाजार
पाकिस्तान के कराची शहर में एक जगह है जिसे ओरंगी कहा जाता है, लेकिन इसके बारे में कहा जाता है कि ये पटना या दानापुर जैसा दिखता है. यहां का खाना, कपड़े और रहन-सहन बिल्कुल बिहार जैसा है.
आइए जानते हैं कि पाकिस्तान के इस मिनी बिहार में खाने-पीने में क्या खास मिलता है. यहां आपको बिहार की फेमस दाल कचौरी मिलती है, और वीडियो में पूरी और सब्जी भी दिखाई देती है.
देखें वायरल वीडियो

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












