
पाकिस्तान में भारत की ओर से दागी मिसाइल पर जल्द बातचीत करें दोनों देश: चीन
AajTak
शनिवार को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) ने कहा कि वह मिसाइल की "आकस्मिक गोलीबारी" पर भारत की सफाई से संतुष्ट नहीं है. साथ ही पाक ने घटना के आसपास के तथ्यों को सटीक रूप से स्थापित करने के लिए एक संयुक्त जांच की मांग की है.
चीन ने सोमवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान को जल्द से जल्द बातचीत करनी चाहिए और हाल ही में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारत की ओर से एक मिसाइल की "आकस्मिक गोलीबारी" की गहन जांच शुरू करनी चाहिए.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पाकिस्तान और भारत दोनों दक्षिण एशिया में महत्वपूर्ण देश हैं और क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने की जिम्मेदारी साझा करते हैं. एक पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा भारतीय मिसाइल की "आकस्मिक गोलीबारी" पर चीन की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा: "हमने प्रासंगिक जानकारी को नोट किया है और हमने संबंधित देशों से जल्द से जल्द बातचीत करने का आह्वान किया है.
'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' का आदेश
इधर, शुक्रवार को भारत सरकार ने कहा कि उसने दो दिन पहले गलती से एक मिसाइल दागी जो पाकिस्तान में उतरी. साथ ही कहा कि यह भूल से हुई घटना है जो मिसाइल के नियमित रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण हुई थी. भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और इसमें 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' का आदेश दिया है. इसके एक दिन बाद पाकिस्तान ने कहा कि भारत से लॉन्च किया गया एक हाई-स्पीड प्रोजेक्ट उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया और खानेवाल जिले में मियां चन्नू के पास गिर गया.
'गलती से फायर हुई मिसाइल'
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "9 मार्च को एक नियमित रखरखाव के दौरान, एक तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग हो गई. भारत सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है और एक उच्च-स्तरीय कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है. यह पता चला है कि मिसाइल पाकिस्तान के एक क्षेत्र में उतरी. यह घटना बेहद खेदजनक है, लेकिन यह भी राहत की बात है कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई."

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








