
पाकिस्तान में ब्लैक मंडे: बिजली ग्रिड फेल होने से मेट्रो ठप, ऑपरेशन थियेटर बंद, दफ्तरों पर लटके ताले
AajTak
पाकिस्तान में सुबह 7.30 बजे से ही बिजली गुल है. बिजली संकट से पाकिस्तान में जनजवीन थम सा गया है. बिजली सप्लाई ठप पड़ने से लाहौर सहित कुछ शहरों में मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं. बिजली सप्लाई ठप पड़ने से कई कारखाने बंद पड़े हैं. इस्लामाबाद में सरकारी अस्पतालों को अपने ऑपरेशन थिएटर बंद करने पड़े हैं.
पाकिस्तान के लिए सोमवार का दिन वाकई में ब्लैक मंडे साबित हुआ. देश का एक बड़ा हिस्सा सुबह 7.30 बजे से अंधेरे में डूबा हुआ है. कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर और क्वेटा जैसे बड़े शहर लगभग 12 घंटे से बिना बिजली के हैं. इससे पाकिस्तान के करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं. अब खबर है कि रात 10 बजे से पहले पाकिस्तान में बिजली सप्लाई बहाल नहीं होगी.
कहा जा रहा है कि पाकिस्तान का इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम बहुत पेचीदा है और नेशनल ग्रिड फेल होने से पाकिस्तान में अंधेरा छाया हुआ है. लेकिन नेशनल ग्रिड फेल होने से पाकिस्तान लगभग थम गया है.
कई शहरों में थम गई मेट्रो की रफ्तार
बिजली सप्लाई ठप पड़ने से लाहौर सहित कुछ शहरों में मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं. लाहौर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मेट्रो को बीच ट्रैक पर खड़े देखा जा सकता है, जिसके बाद मेट्रो के इमरजेंसी दरवाजे से यात्रियों को बाहर निकलते और ट्रैक के बगल से पैदल जाते देखा जा सकता है. लाहौर में सोमवार को मेट्रो स्टेशनों के बाहर लगे क्लोजिंग नोटिस देखे गए.
बिजली सप्लाई बाधित होने से एयरपोर्ट पर कामकाज प्रभावित होने की खबर थी. लेकिन पाकिस्तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बयान जारी कर बताया कि बिजली संबंधी दिक्कतों को अब सुलझा लिया गया है. देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर अब कामकाज सामान्य तरीके से चल रहा है. हम स्टैंडबाई पावर का इस्तेमाल कर रहे हैं.
बिजली सप्लाई ठप पड़ने से अस्पताल, कारोबार प्रभावित

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











