
पाकिस्तान में बेल्जियम की महिला से 5 दिन तक गैंगरेप, हाथ-पैर बांधकर सड़क पर फेंका
AajTak
पाकिस्तान में बेल्जियम की एक महिला से रेप का मामला सामने आया है. पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को महिला सड़क पर मिली. उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे. पुलिस का कहना है कि महिला से पांच दिनों तक रेप किया गया. इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां बेल्जियम की एक महिला से पांच दिनों तक रेप करने का आरोप है. इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को बेल्जियम की यह महिला सड़क पर मिली. इसके हाथ और पैर बंधे हुए थे. पुलिस का कहना है कि महिला से पांच दिनों तक रेप किया गया. इस मामले में एक स्थानीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला से रेप के बाद आरोपी उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए. उसके पैर बंधे हुए थे, हाथ भी पीछे बंधे हुए थे. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे रेस्क्यू किया.
महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने पांच दिनों तक उसका रेप किया. शुरुआती जांच में पुलिस ने महिला के दावे की पुष्टि की है. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया. शख्स की पहचान तमीजुद्दीन के तौर पर की गई है. महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. मामले की जांच जारी है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











