
पाकिस्तान में फिर दिखा मसूद अजहर, कश्मीर पर उगला जहर, हक्कानी के कश्मीर ड्रीम को लेकर किया दावा, अफगान गृह मंत्री ने दी सफाई
AajTak
मसूद अजहर ने कश्मीर में उग्रवाद बढ़ाने की कसम खाते हुए भारत को सीधे निशाना बनाया है. उसने अपने विजन की तुलना 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे से की. मसूद अजहर ने गीदड़ भभकी देते हुए पीएम मोदी के खिलाफ भी कई बातें कहीं.
पाकिस्तान में छिपकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले मसूद अजहर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. ग्लोबल आतंकी और जैश-ए- मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने पाकिस्तान में एक सभा को संबोधित करते हुए मसूद अजहर ने न सिर्फ भारत बल्कि इजरायल के खिलाफ भी बदजुबानी की है.
मसूद अजहर ने कश्मीर में उग्रवाद बढ़ाने की कसम खाते हुए भारत को सीधे निशाना बनाया है. उसने अपने विजन की तुलना 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे से की. मसूद अजहर ने गीदड़ भभकी देते हुए पीएम मोदी के खिलाफ भी कई बातें कहीं.
400 मदरसे खोलने का किया ऐलान
एक घंटे के भाषण में मसूद अजहर ने जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क का विस्तार करने के प्लान का खुलासा किया. उसने एक साल के अंदर पूरे पाकिस्तान में 400 नए मदरसे खोलने का ऐलान किया. मसूद ने दावा किया कि ये मदरसे धार्मिक सिद्धांतों और जंग की तकनीकों दोनों में प्रशिक्षित आतंकवादियों की एक नई खेप तैयार करेंगे. उसने कहा,'हर बच्चा न केवल हाफिज बनेगा, बल्कि मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट भी हासिल करेगा.'
मसूद ने मुसलमानों से की ये अपील
अपने समर्थकों से मसूद ने कहा,'गैर-मुसलमानों को इस्लाम में कनवर्ट करो, उन्हें जिहाद में शामिल करो. गैर-मुसलमानों को आमंत्रित करो, उनका धर्म परिवर्तन करो. उन्हें तलवार देकर मुजाहिद बनाओ.'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











