
पाकिस्तान में पॉपुलर है ये लोडिंग गाड़ी; इंडिया में कहलाती है ‘जुगाड़’!
AajTak
भारत की सड़कों पर आपने कभी किसी लोडिंग रिक्शा में स्कूटर या बाइक का इंजन लगा देखा है. शुद्ध रूप से 'जुगाड़' से बनी ये गाड़ी पाकिस्तान में एक पॉपुलर बाइक कंपनी लोडर या लोडिंग गाड़ी के तौर पर बेचती है.
पाकिस्तान की एक पॉपुलर बाइक कंपनी, बाइक के इंजन में पीछे एक ट्रॉली फिट करक इसे लोडिंग गाड़ी के तौर पर बेचती है. भारत की सड़कों पर भी आपने ऐसे कई लोडर देखें होंगे, जिसे यहां 'जुगाड़' कहा जाता है.
जी हां, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की पॉपुलर बाइक कंपनी Crown की. इसकी लोडिंग गाड़ियों की खास बात ये है कि ये बाइक की तरह ही 125cc और 150cc के इंजन के साथ आती है.
इसमें 125cc वाले लोडर की स्पीड 40 किमी प्रति घंटा और पेट्रोल टैंक कैपिसिटी 10 लीटर की है, तो 150cc के ऑप्शन में स्पीड बढ़कर 50 किमी प्रति घंटा हो जाती है और टैंक 20 लीटर का.
कंपनी की इन दोनों लोडिंग गाड़ियों पर 6 महीने या अधिकतम 6,000 किमी की वारंटी मिलती है. दोनों ही ऑप्शन में ग्राहकों को 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन मिलता है.
Crown कंपनी के लोडर की कीमत पाकिस्तानी रुपये में 2.18 लाख से शुरू होती है. अगर भारतीय रुपये में देखें तो ये कीमत 90,000 रुपये के आसपास है.
Crown Motor कंपनी के पोर्टफोलियो में 70cc की बाइक भी मौजूद है. इसके अलावा ये कंपनी 100cc और 125cc की बाइक भी बनाती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












