
पाकिस्तान में नहीं मनेगा नए साल का जश्न, इस वजह से लिया फैसला
AajTak
पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवरुल हक ककार ने टीवी पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान इस समय दुख की स्थिति में है और इसे ध्यान में रखते हुए नए साल पर किसी भी तरह के जश्न मनाने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है.
पाकिस्तान में इस साल नए साल का जश्न नहीं मनाया जाएगा. सरकार ने नए साल पर किसी भी तरह का जश्न मनाने पर रोक लगा दी है. ये प्रतिबंध फिलिस्तीन और उसके लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लगाया गया है.
केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवरुल हक ककार ने टीवी पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान इस समय दुख की स्थिति में है और इसे ध्यान में रखते हुए नए साल पर किसी भी तरह के जश्न मनाने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है.
पीएम ककार ने कहा कि पाकिस्तान और मुस्लिम समाज फिलिस्तीन के गाजा और वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों खासकर बच्चों के नरसंहार से दुखी है. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2023 से 21 हजार से ज्यादा बेकसूर फिलिस्तीनी इजरायली सेना की क्रूरता से मारे गए हैं. इनमें नौ हजार से ज्यादा बच्चे हैं.
ककार ने कहा कि इजरायली खून-खराबे को रोकने के लिए पाकिस्तान ने दुनिया के हर मंच पर फिलिस्तीनियों की आवाज उठाई है और आगे भी उठाते रहेगा. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी भाइयों और बहनों को पाकिस्तान ने मदद के लिए राहत सामग्री की दो खेप भेजी है, जबकि तीसरी खेप भी जल्द ही भेजी जाएगी.
इजरायल और हमास में 7 अक्टूबर से जंग जारी है. 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागे थे. इसके बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास से जंग का ऐलान कर दिया था. इस जंग में अब तक 21 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. जबकि, हमास के कब्जे में अब भी सैकड़ों बंधक हैं. इजरायली सेना ने बुधवार को ही कहा कि हमास से जंग कई और महीनों तक जारी रहेगी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











