
पाकिस्तान में नवाज शरीफ के स्वागत की तैयारी, गृह मंत्री ने बताया- कब होगी वापसी
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ नवंबर 2019 में लंदन के लिए रवाना हुए थे. लाहौर हाई कोर्ट ने उन्हें विदेश जाकर इलाज कराने के लिए 4 सप्ताह की अनुमति दी थी. हालांकि उसके बाद वह कभी पाकिस्तान नहीं लौटे. अब PML-N ने नवाज शरीफ की वापसी की तैयारी शुरू कर दी है.
पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने शुक्रवार को घोषणा की कि पार्टी के सर्वोच्च नेता नवाज शरीफ को लंदन से वापस लाने की तैयारी शुरू कर दी है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ नवंबर 2019 में लंदन के लिए रवाना हुए थे. लाहौर हाई कोर्ट ने उन्हें विदेश जाकर इलाज कराने के लिए 4 सप्ताह की अनुमति दी थी. हालांकि उसके बाद वह कभी पाकिस्तान नहीं लौटे, जहां उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया और जेल भेजा गया.
PML-N ने नवाज शरीफ के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है. पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने शुक्रवार को बताया कि चुनाव से पहले वह लौट आएंगे. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान की मांग पर पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा विधानसभाओं को भंग कर दिया जाता है तो शरीफ दोनों प्रांतों में चुनाव से पहले वापस आ जाएंगे क्योंकि उनकी मौजूदगी से पार्टी के जीतने की संभावना बढ़ जाएगी.
पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई गठबंधन की सरकार है. पीटीआई ने घोषणा की है कि शहबाज शरीफ सरकार अगर देश में आम चुनावों पर सहमत नहीं होती तो दोनों विधानसभाओं को भंग कर दिया जाएगा. पाकिस्तान में आम चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने हैं क्योंकि विधानसभाओं का कार्यकाल अगस्त 2023 में पूरा होने जा रहा है.
मंत्री ने किया शरीफ की वापसी का दावा
पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री सरदार अयाज सादिक ने भी दावा किया है कि तीन बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जनवरी में पाकिस्तान लौट आएंगे. सादिक ने कहा कि नवाज शरीफ अगले महीने देश लौटेंगे और चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को पार्टी के टिकट भी देंगे. बीते अप्रैल महीने में शहबाज के प्रधानमंत्री बनने के बाद PML-N के कुछ नेता उत्साहित थे और चाहते थे कि उनकी पार्टी के सर्वोच्च नेता जल्द ही उनके बीच हों. हालांकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले उनकी वापसी में एक महत्वपूर्ण बाधा प्रतीत होते हैं. PML-N ने कहा कि नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामलों में 'राहत' की तलाश कर रहे हैं ताकि उनकी वापसी का रास्ता खुल सके.
कोर्ट ने सुनाई थी 11 साल की जेल की सजा

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











