
पाकिस्तान में टैक्स रिटर्न फाइल न करने वाले 5 लाख लोगों के मोबाइल सिम कार्ड ब्लॉक करेगी सरकार
AajTak
फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) ने सिम बंद करने के लिए 2.4 मिलियन में से 0.5 मिलियन से ज्यादा लोगों की पहचान की है. इन लोगों ने टैक्स इयर 2023 के लिए अपना रिटर्न नहीं दाखिल किया है.
भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) में अधिकारियों ने टैक्स चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के नया अभियान शुरू करने की तैयारी की है. इसके तहत पांच लाख से ज्यादा टैक्स बकाएदारों के मोबाइल फोन सिम कार्ड ब्लॉक करने का फैसला किया गया है. एजेंसी के मुताबिक फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) ने एक इनकम टैक्स जनरल ऑर्डर (ITGO) में कहा कि जिन लोगों ने 2023 के लिए अपना टैक्स रिटर्न नहीं दाखिल किया है, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. इसमें 506,671 लोग शामिल हैं.
Dawn News की रिपोर्ट के मुताबिक इसने पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) और सभी दूरसंचार कंपनियों को अपने सिम को ब्लॉक करने और 15 मई तक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 2024 के इनकम टैक्स जनरल ऑर्डर (ITGO) संख्या 01 को तुरंत लागू करने का आदेश दिया.
लिस्ट में लाखों लोग शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि FBR ने 2.4 मिलियन संभावित टैक्स देने वालों की पहचान की है, जो टैक्स रोल में मौजूद नहीं थे. बाद में इन व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए. FBR ने सिम बंद करने के लिए 2.4 मिलियन में से 0.5 मिलियन से ज्यादा व्यक्तियों की पहचान की है. इन व्यक्तियों ने टैक्स इयर 2023 के लिए अपना रिटर्न नहीं दाखिल किया है.
एक्टिव टैक्सपेयर्स लिस्ट (ATL) के मुताबिक, एफबीआर को 1 मार्च 2024 तक 4.2 मिलियन टैक्स पेयर्स के रिटर्न मिले, जबकि पिछले साल की समान अवधि के दौरान 3.8 मिलियन रिटर्न प्राप्त हुए थे. इसमें थोड़ी बढ़ोतरी नजर आती है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद ने की राहुल गांधी की तारीफ, BJP ने कांग्रेस को घेरा

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








