
पाकिस्तान में चुनाव से पहले इमरान खान को राहत, कानूनी लड़ाई में वापस मिला 'बल्ला'
AajTak
पेशावर हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसले को रद्द करते हुए पीटीआई के चुनाव चिह्न क्रिकेट बैट को बहाल कर दिया है. कोर्ट ने पीटईआई के आंतरिक चुनाव असंवैधानिक बताने के आयोग के फैसले को भी रद्द कर दिया है. वि
पाकिस्तान में अगले साल आठ फरवरी को होने जा रहे आम चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. ऐसे में देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए राहत भरी खबर आई है. पेशावर हाईकोर्ट ने उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चुनाव चिह्न पर लगी रोक हटा दी है.
पेशावर हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसले को रद्द करते हुए पीटीआई के चुनाव चिह्न क्रिकेट बैट को बहाल कर दिया है. कोर्ट ने पीटईआई के आंतरिक चुनाव असंवैधानिक बताने के आयोग के फैसले को भी रद्द कर दिया है.
बता दें कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने आयोग के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था. जस्टिस कामरान हयात ने पीटीआई की इसी याचिका पर फैसला सुनाते हुए यह आदेश दिया है.
चुनाव आयोग ने क्या किया था?
इससे पहले पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने इमरान के चुनावी सिंबल बैट पर रोक लगा दी थी. इतना ही नहीं, आयोग ने पाकिस्तान की 175 पंजीकृत पार्टियों की अपडेट लिस्ट जारी की थी, जिसमें पीटीआई का जिक्र तक नहीं था.
बता दें कि पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने जा रहे हैं. पीटीआई के फाउंडर इमरान खान ने पंजाब प्रांत में स्थित अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र मियांवली से नामांकन दाखिल किया है. इमरान फिलहाल जेल में बंद हैं. कोर्ट ने इसी साल पांच अगस्त को इमरान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया था. इमरान ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. सुनवाई के बाद SC ने इमरान को जमानत तो दे दी, लेकिन दो अन्य मामलों में गिरफ्तारी के कारण बाहर नहीं निकल सके हैं.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





