
पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात, जंग का मैदान बना इस्लामाबाद
AajTak
पाकिस्तान में गृह युद्ध की रणभूमि में इस वक्त भयानक जंग चल रही है. नौबत ये आ चुकी है कि पाकिस्तान की सेना को उतरना पड़ा है. पाकिस्तान की राजधानी इस वक्त जंग का मैदान बनी हुई है. एक तरफ इमरान खान के समर्थक हैं तो दूसरी तरफ आसिम मुनीर की सेना. लड़ाई जोरों की चल रही है. इमरान समर्थक कंटेनर हटाकर इस्लामाबाद में दाखिल हो चुके हैं और इस वक्त बेकाबू हैं.
More Related News

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












