
पाकिस्तान में अब पांच साल का होगा सशस्त्र बलों के प्रमुखों का कार्यकाल, NA में पारित हुए छह बिल
AajTak
विपक्ष के जबरदस्त विरोध के बीच, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने सोमवार को छह विधेयक पारित किए, जिनमें सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों के कार्यकाल विस्तार के अलावा सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि जैसे बिल भी शामिल हैं.
पाकिस्तान में अब सशस्त्र बलों के सभी प्रमुखों का कार्यकाल 5 साल का होगा. पड़ोसी मुल्क में पाकिस्तान आर्मी एक्ट संशोधन बिल पास हो गया है. नेशनल असेंबली ने सोमवार को सशस्त्र बलों की सभी तीन शाखाओं से संबंधित कानूनों में संशोधन की मांग करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसने सशस्त्र बलों के प्रमुखों के कार्यकाल को पांच साल तक बढ़ा दिया है.
रक्षा मंत्री ने पेश किया बिल
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद के निचले सदन में पाकिस्तान सेना (संशोधन) अधिनियम, 1952 विधेयक पेश किया था. इन संशोधनों का उद्देश्य पाकिस्तान आर्मी एक्ट, 1952, पाकिस्तान नेवी ऑर्डिनेंस, 1961 और पाकिस्तान एयर फोर्स एक्ट, 1953 को चीफ ऑफ आर्मी द स्टाफ, चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ और चीफ ऑफ द एयर स्टाफ के अधिकतम कार्यकाल के अनुरूप बनाना है.
नेशनल असेंबली में छह विधेयक पारित
विपक्ष के जबरदस्त विरोध के बीच, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने सोमवार को छह विधेयक पारित किए, जिनमें सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों के कार्यकाल विस्तार के अलावा सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि जैसे बिल भी शामिल हैं.
कुछ घंटों बाद सीनेट ने भी संशोधन विधेयक पारित कर दिया. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के हस्ताक्षर के बाद सशस्त्र बलों के प्रमुखों का कार्यकाल तीन से बढ़कर पांच साल हो जाएगा. नया कानून सभी मौजूदा सशस्त्र बलों के प्रमुखों पर लागू होगा.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










