
पाकिस्तान: मुफ्त आटे के लिए मची भगदड़ में अबतक 11 लोगों की मौत
AajTak
कराची में मुफ्त आटा पाने के लिए शुक्रवार को लंबी-लंबी कतारें लगी थी. ऐसे में मची भगदड़ में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग बेहोश हो गए. यह घटना कराची के सिंध औद्योगिक ट्रेडिंग एस्टेट इलाके में हुई. मरने वालों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे हैं.
पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली किसी से छिपी हुई नहीं है. पड़ोसी देश में हालात ऐस हो गए हैं कि लोग रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. इस बीच कराची में मुफ्त राशन पाने के लिए मची भगदड़ में लोगों की मौतों ने पाकिस्तान को शर्मसार कर दिया है. इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है जिनमें महिलाएं और बच्चे हैं.
पाकिस्तान एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची में मुफ्त आटा पाने के लिए शुक्रवार को लंबी-लंबी कतारें लगी थी. ऐसे में मची भगदड़ में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग बेहोश हो गए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कराची के सिंध औद्योगिक ट्रेडिंग एस्टेट इलाके में हुई. मरने वालों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे हैं. मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करने के लिए रमजान महीने की शुरुआत में शहबाज शरीफ सरकार ने देशभर में मुफ्त आटा बांटने की योजना चलाई जा रही है. इन केंद्रों पर हजारों की संख्या लोग इकट्ठे हो रहे हैं.
इस मामले में कराची पुलिस में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.
पूर्वी पंजाब में 2 महिलाओं समेत 4 की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले हफ्ते सरकार के मुफ्त आटे वितरण कार्यक्रम के दौरान इसी तरह की भगदड़ मची थी. इस भगदड़ में चार लोगों की मौत हो गई थी.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








